रूलाने लगा Corona : हरियाणा में आज 32 लाेगों की मौत, 7717 केस मिले
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 349794 केस मिल चुके हैं और 3386 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी 38558 एक्टिव केस हैं ।;
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस अब लोगों को रूलाने लगे हैं। कोरोना बेकाबू होता जा रहा है और पिछले साल रिकार्ड तोड़ रहा है। आए दिन मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है और केस भी बढ़ रहे हैं। वहीं चिंता की बात यह है कि ठीक होने वालों की रिकवरी दर भी घट रही है।
शनिवार को हरियाणा में कोराेना के 7717 नए केस मिले और 32 लोगोंं की मौत भी हो गई। सबसे अधिक केस गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में मिल रहे हैं। रिकवरी दर घटकर 88.01 प्रतिशत पर आ गई है। शनिवार को 2944 लोग ठीक भी हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 349794 केस मिल चुके हैं और 3386 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी हरियाणा में 38558 एक्टिव केस हैं और 3156740 लोगों को वैक्सिन भी लगाई जा चुकी है।
कहां पर कितने केस मिले
गुरुग्राम में 2549 केस और दो की मौत, फरीदाबाद में 987 केस और पांच की मौत, सोनीपत में 646 केस, हिसार में 507 केस और तीन की मौत, अंबाला में 173 केस और दो की मौत, करनाल में 477 केस और तीन की माैत, पानीपत में 250 केस और 5 की मौत, रोहतक में 70 केस और तीन की मौत, रेवाड़ी में 46 केस, पंचकूला में 349 केस और दो की मौत, कुरुक्षेत्र में 201 केस और एक की मौत, यमुनानगर में 225 केस और एक की मौत, सिरसा में 231 केस, महेंद्रगढ में 31 केस, भिवानी में 150 केस, झज्जर में 122 केस, पलवल में 40 केस और दो की मौत, फतेहाबाद में 224 केस और एक की मौत, कैथल में 139 केस, जींद में 271 केस और दो की मौत, नूंह में 12 केस और चरखी दादरी में 17 केस मिले।