Dushyant Chautala बोले : हरियाणा में भाजपा के साथ सही चल रही गठबंधन सरकार

  • 115 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
  • सुनी जनता की समस्याए, समाधान के लिए दिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश
;

Update: 2023-07-08 12:31 GMT

Yamunanagar : हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की भाजपा के साथ सरकार सही चल रही है। गठबंधन में कहीं भी कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने शनिवार को जगाधरी के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में जिले की 115 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली 224 किलोमीटर लंबी करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबूतीकरण के कार्यों का शिलान्यास करते हुए उक्त शब्द कहे। 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सबसे पहले जगाधरी विश्राम गृह से ही करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबूतीकर्ण के कार्यों  का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के निर्माण पर करीब 115 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। यमुनानगर जिले के सभी चारों विधानसभा की 25-25 सड़कों को लिया गया है और इनमें यमुनानगर शहर की भी एक सड़क शामिल है। यह सड़कें पहले ही मंजूर कर ली गई थी। मगर सड़कों पर जनस्वास्थ्य विभाग का कार्य पूरा न होने के कारण सड़कों के कार्य में देरी हुई है । अब 31 दिसंबर तक इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

गठबंधन पर बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

उन्होंने कहा कि साढे़ तीन साल से उनका गठबंधन भाजपा के साथ सही चल रहा है और आगे भी सही चलता रहेगा। गठबंधन के दौरान कोई मनमुटाव नहीं है। वहीं आने वाले चुनाव पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव में दोनों पार्टिया बैठकर निर्णय लेंगी। उन्होंने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा के बारे में कहा कि यह पदयात्रा नहीं है, बल्कि यह रथयात्रा है। इस यात्रा से कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम पर भी इनेलो पर तंज कसा। साथ ही शनिवार सुबह सोनीपत में धान की रोपाई करने पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले इनको किसानों की परवाह नहीं थी। लेकिन अब उन्हें किसानों की भी याद आ रही है। यह सब नोटंकी की जा रही। 

यह भी पढ़ें - Narnaul : असली नोटों के बदले चूर्ण लेबल व फुल ऑफ फन के नोट देने के मामले में एक काबू



Tags:    

Similar News