Ellenabad By Election Result Live : इनेलो के अभय चौटाला ने जीता ऐलनाबाद उपचुनाव
19 उम्मीदवार ऐलनाबाद उपचुनाव में उतरे थे। मुख्य मुकाबला इनेलो के अभय सिंह चौटाला और भारतीय जनता पार्टी के गोबिंद कांडा के बीच रहा। वहीं कांग्रेस के पवन बेनीवाल लगातार पीछे ही रहे।;
सिरसा : ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव (Haryana Staff Selection Commission) की मतगणना चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के डॉ. अंबेडकर लॉ भवन में शुरू हो गई है । मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।सबसे पहले सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती की शुरूआत हुई है। वहीं मतगणना के संंबिधित जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप व रिजल्ट्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती हैं। बता दें कि उप चुनाव में 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। 19 उम्मीदवार ऐलनाबाद उपचुनाव में उतरे थे। मुख्य मुकाबला अभय सिंह चौटाला, भारतीय जनता पार्टी के गोबिंद कांडा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पवन बेनीवाल के बीच है।
पहले राउंड की मतगणना में इनेलो के अभय चौटाला ने बढ़त बना रखी है। अभय को 3405 वोट, 2927 वोट भाजपा के गोबिंद कांडा को, 2025 मत कांग्रेस पवन बेनीवाल को मिले हैं वहीं दूसरे राउंड तक अभय चौटाला को 6915, गोविंद कांडा को 4645, पवन बेनीवाल 4174 वोट मिल चुके थे। वहीं तीसरे राउंड तक अभय को 11225 कांडा को 8017, पवन 6547 को मत मिले है। चौथे राउंड तक इनेलो को 17016, भाजपा को 12412, कांगेस को 7985 वोट मिले चुके थे। वहीं पांचवे राउंड तक कुल 51072 वोटों की गिनती हो चुकी थी जिसमे अभय चौटला 6034 वोटों से बढ़त बनाए रखी थी। इनेलो के अभय सिंह चौटाला छठे राउंड में भाजपा के गोबिंद कांडा से 6624 वोटों से आगे थे तब तक 62343 वोटों की गिनती हो चुकी थी। सातवें राउंड में भी इनेलो के अभय सिंह चौटाला भाजपा के कांडा से 8180 वोटों से आगे हैं अब तक कुल 71314 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 8वें राउंड के बाद इनेलो अभय को 34702, गोबिंद कांडा का 28172, पवन वेनीवाल 13661 को मत मिल चुके थे।
पिछले दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिल रही है। 9 में राउंड के बाद इनेलो के अभय सिंह चौटाला 4851 वोटों से आगे हैं। ऐलनाबाद शहर के वोटो की गिनती हो रही हैं जहां पहले से ही भाजपा- जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा को अच्छे वोट मिलने की उम्मीद थी।
नतीजों पर एक नजर
9वां राउंड
अभय चौटाला (इनेलो) - 37159
गोबिंद ( बीजेपी+गठबंधन) - 32308
पवन बेनीवाल ( कांग्रेस) - 14271
दस राउंड
अभय चौटाला (इनेलो) - 40633
गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन) - 37648
पवन बेनीवाल ( कांग्रेस) - 14951
11वें राउंड के नतीजे
अभय चौटाला (इनेलो) - 45171
गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन) - 42074
पवन बेनीवाल ( कांग्रेस) - 15886
11वें राउंड के नतीजे
अभय चौटाला (इनेलो) - 45171
गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन) - 42074
पवन बेनीवाल ( कांग्रेस) - 15886
12वां राउंड
अभय चौटाला - 49827 वोट
गोविंद कांडा - 45866 वोट
पवन बेनीवाल- 17004 वोट
13 वां राउंड
अभय चौटाला- 55009 वोट
गोविंद कांडा- 50421 वोट
पवन बेनीवाल- 18297 वोट
14वां राउंड
अभय चौटाला- 59878 वोट
गोविंद कांडा- 54832 वोट
पवन बेनीवाल- 19645 वोट
15 वां राउंड
अभय चौटाला- 65430 वोट
गोविंद कांडा- 58857 वोट
पवन बेनीवाल- 20682 वोट
अभय चौटाला की लीड 6573
16 वां राउंड
अभय चौटाला - 65928
गोविंद कांडा - 59189
पवन बेनीवाल - 20857
अभय चौटाला को 31 पोस्टल वोट मिले हैं।