मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान पुरस्कार के लिए पंजीकरण की डेट बढ़ाई

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस योजना के तहत कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए चयनित किसानों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।;

Update: 2022-01-25 12:42 GMT

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान पुरस्कार के लिए पंजीकरण की तिथि को 30 जनवरी तक बढा दिया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान अपना पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ उठा सकें।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए चयनित किसानों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। किसानों को कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीकों जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसके लिए www.agriharyana.gov.in पर पंजीकरण द्वारा 15 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसको अब 30 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए हरियाणा सरकार ने प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करने व प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने तथा साथी किसानों को सर्वाेत्म कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की हुई है।

Tags:    

Similar News