नकली फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बनकर डिपो होल्डर महिला से दो लाख रुपये मांगे, तीन पर केस

महिला डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।;

Update: 2022-05-31 11:15 GMT

हरिभूमि न्यूज  : यमुनानगर

यमुनानगर शहर के गांधीनगर क्षेत्र में नकली फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बनकर एक महिला व दो लोगों ने डिपो होल्डर महिला से दो लाख रुपये की मांग की। महिला डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी आशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कॉलोनी में ही डिपो है। गत 30 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपने डिपो पर बैठी काम कर रही थी। इस दौरान उसके डिपो पर हेमलता, संजय कुमार व गजेंद्र पहुंचे। आरोपितों ने उसे कहा कि वह फूड इंस्पेक्टर है। विभाग की तरफ से डिपो की जांच करने आए हैं। इस दौरान आरोपितों ने उसके दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित उसे धमकाने लगे और उससे दो लाख रुपये की डिमांड की।

इसके बाद आरोपित वहां से चले गए। उसने आरोपितों पर शक हुआ। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 420 व 170 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे एसआई सतीश कुमार का कहना है कि तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News