एक और किसान ने की आत्महत्या : फंदा लगाकर खेत में दी जान, सुसाइड नोट में लगाए यह आरोप

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्य वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।;

Update: 2021-04-24 12:45 GMT

हरिभूमि न्यूज. झज्जर 

गांव धनिया में एक किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत की सूचना सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को स्थानीय नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान नफे सिंह निवासी गांव धनिया के तौर पर की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान नफे सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें किसान ने अपनी मौत के लिए गांव की ही एक महिला सहित चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या किए जाने की मुख्य वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्यवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।

Tags:    

Similar News