हरियाणा में कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का चक्का जाम

भाकियू व किसान सभा ने 12 बजे से शाम चार बजे तक चार घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान किया हुआ है। वहीं आह्वान को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट पर है।;

Update: 2020-11-05 08:01 GMT

प्रदेश भर में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजते ही किसान संगठनों व किसानों ने स्टेट तथा लिंक मार्गों पर जगह-जगह चक्का जाम कर दिया है। भाकियू व किसान सभा ने 12 बजे से शाम चार बजे तक चार घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान किया हुआ है। वहीं आह्वान को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट पर है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए है। 


कृषि से संबंधित तीन कानून व प्रदूषण अध्यादेश के विरोध में भाकियू, किसान सभा उतरी हुई है। भारत बंद के दौरान व्यवस्था व शांति बनी रहे, हालातों से निपटने के लिए प्रदेश भर प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। भाकियू के चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष लीलूराम ने कहा कि तीन कृषि कानून समेत अन्य मांगों को लेकर पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था।

Tags:    

Similar News