किसान ने निगला जहर, जेब से मिला सुसाइड नोट

गांव सारंगपुर निवासी सुखपाल ने बताया कि उसके भाई नफे सिंह रात को खेतों में गया था। सोमवार (Monday) सुबह खेत के पड़ोसी ने सूचना दी की नफेसिंह मृत अवस्था में पड़ा है। जब वे खेत में पहुंचे तो नफे सिंह के मुंह से झाग निकल रहे थे।;

Update: 2020-11-02 13:55 GMT

हरिभूमि न्यूज, चरखी दादरी। गांव सारंगपुर निवासी एक किसान से संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट पर हड़ौदी निवासी एक व्यक्ति पर रुपयों के लिए दबाव देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव सारंगपुर निवासी सुखपाल ने बताया कि उसके भाई नफे सिंह रात को खेतोंे में गया था। सोमवार सुबह खेत के पड़ोसी ने सूचना दी की नफेसिंह मृत अवस्था में पड़ा है। जब वे खेत में पहुंचे तो नफे सिंह के मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाढ़ड़ा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची तथा निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक नफे सिंह की जेब से सुसाइड नोट मिला।

जिसमें रुपयों, टै्रक्टर व बाइक के लेन देन का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट (Suicide note) में हड़ौदी निवासी एक व्यक्ति पर रुपयों के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। उसने लिखा की हड़ौदी निवासी व्यक्ति ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। सुखपाल ने बताया कि उसके भाई का हड़ौदी निवासी एक व्यक्ति के साथ रुपयों का लेन देन था। जो मेरे भाई पर रुपये देने का दबाव व जान से मारने की धमकी देता था।

जिसके कारण नफे सिंह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। तंग आकर नफे सिंह ने जहर निगलकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने सुखपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मामला की जांच कर रहे जांच अधिकारी ने बताया कि जेब से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लिया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच होगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News