Farmers protest : हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा किए फ्री

पुलिस प्रसाशन ने सुरक्षा के मध्यनजर सभी टोलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। किसान नेताओं का कहना है कि वे सरकार की मंशा को समझ चुके हैं। अब वे उसी के अनुसार अपने आंदोलन को व्यापक रूप देरहे हैं।;

Update: 2020-12-12 04:52 GMT

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में  दिल्ली के बॉर्डरों पर  डेरा जमाए बैठे किसान नेताओं ने अब आंदोलन को व्यापक रूप देने की योजना बनानी शुरू कर दी है। वहीं किसानों ने शनिवार सुबह से प्रदेश भर के टोल प्लाजा फ्री कर दिए। वहीं  किसानों 14 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का भी आह्वान किया गया है।

पानीपत में  जीटी रोड पर  टोल प्लाजा और रोहतक बाईपास पर टोल प्लाजा को किसानों देर रात 12 बजे के बाद  फ्री करवाया। किसानों की अपील पर टोल प्लाजा कंपनी ने सभी वाहनों के लिए टोल फ्री किया।रात 12बजे के बाद से दोनों टोल प्लाजा से वाहन फ्री गुजर रहे। पानीपत जिला पुलिस प्रसाशन ने सुरक्षा के मध्यनजर दोनों टोलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। 

दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे पर महम के मदीना गांव में किसानों ने हाईवे को टोल मुक्त किया। वहीं इसी मार्ग पर हांसी के पास रामायण टोल पर भी किसान धरने पर बैठे हैं। सुबह तीन बजे से टोल मुक्त है हांसी का रामायण टोल प्लाजा। वहीं मदीना टोल को भी किसानों ने फ्री कर दिया है। 


नेशनल हाईवे हिसार चण्डीगढ़ मार्ग पर बढोवाल गांव के टोल प्लाजा पर किसानों ने कब्जा कर जनता के लिए टोल फ्री कर दिया है। किसी वाहन का टोल नहीं लग रहा है। 

वहीं दूसरी ओर आंदोलन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रही महिलाएं व मौजूद बुजुर्ग किसान अब लंगर का जिम्मा संभाल रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि वे सरकार की मंशा को समझ चुके हैं। अब वे उसी के अनुसार अपने आंदोलन को व्यापक रूप देने की योजना बना रहे हैं। किसान भी समझ चुके हैं कि उनका यह आंदोलन लंबा चलने वाला है।

Tags:    

Similar News