Fatehabad : बहन के रिश्ते से नाखुश युवक ने होने वाले जीजा को मारी गोली

गांव बड़ोपल में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को गोली मार दी। युवक बहन के रिश्ते से नाखुश था और इसी को लेकर उसने बहन के प्रेमी को गोली मारी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।;

Update: 2023-12-13 14:57 GMT

Fatehabad : गांव बड़ोपल में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को गोली मार दी। युवक बहन के रिश्ते से नाखुश था और इसी को लेकर उसने बहन के प्रेमी को गोली मारी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। 

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ोपल, ढाणी धारनियां रोड निवासी मोहित ने कहा कि उसकी गांव बड़ोपल में डीजे की दुकान है। उसका गांव काजलहेड़ी निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों के परिवार इससे सहमत थे। इसी सप्ताह उनकी सगाई पक्की होनी थी। गत दिवस उसके होने वाले साले विपुल का उसके पास फोन आया और उसने कहा कि उसके साथ रिश्ते के बारे में बात करनी है। जब उसने युवती से बात की तो उसने विपुल से मिलने से मना कर दिया। अगले दिन सुबह विपुल ने फिर फोन कर मिलने को मिला। इस पर उसने कहा कि वह अभी डीजे लेकर गया है, आकर उससे मिलता है। रात को उसने विपुल को अपनी डीजे की दुकान पर बुलाया। कुछ देर बाद विपुल मोटर साइकिल पर सवार होकर उसकी दुकान पर आया और उससे कहा कि उसे यह रिश्ता पसंद नहीं है।

इस पर उसने कहा कि जब सभी सहमत होंगे, तभी वह शादी करेगा। इसके बाद गुस्साएं विपुल ने उसे व अपनी बहन को मारने की बात कही और देसी कट्टा निकालकर जान से मारने की नीयत से उसकी कनपटी पर गोली चला दी। गोली उसकी बाई आंख के नीचे लगी। इसके बाद विपुल मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए बड़ोपल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मोहित ने आरोप लगाया कि अपनी बहन के रिश्ते से नाखुश होकर विपुल ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें -  Sirsa : लूट के इरादे से पुलिस की रोकी गाड़ी, हथियारों सहित गिरोह के 4 सदस्य काबू

Tags:    

Similar News