लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी के गोदाम में लगी भयंकर आग

मुरथल थाना क्षेत्र स्थित लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी (Logistics Private Company) का गोदाम हैं। उक्त गोदाम में साबून, सैम्पू, पाउडर, नमक, दाल सहित अन्य किरायाणा का सामान रखा जाता हैं। आसपास के दूसरे जिलो में सप्लाई का काम किया जाता हैं।;

Update: 2020-11-04 13:32 GMT

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत

मुरथल थाना क्षेत्र लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते आग पर विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया गया। फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां से मौके पर आग पर काबू कर पाने का प्रयास किया जा रहा हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

बता दें कि मुरथल थाना क्षेत्र स्थित लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी का गोदाम हैं। उक्त गोदाम में साबून, सैम्पू, पाउडर, नमक, दाल सहित अन्य किरयाणा का सामान रखा जाता हैं। आसपास के दूसरे जिलो में सप्लाई का काम किया जाता हैं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। गोदाम में करीब 150 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगी देख कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिले। मामले की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। गोदाम में लाखों रुपये कीमत का सामान रखा हुआ था।

दूसरे जिलों से मंगवाई गाड़ियां

गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए जिले में स्थित अलग-अलग सेंटर सहित अन्य जिलों से गाड़ियां बुलानी पड़ी। जिसमें रोहतक, बहादुरगढ़, पानीपत, समालखा, राई, कुंडली, सेक्टर-3 व सोनीपत शामिल हैं। फायर बिग्रेड की तरफ से करीब 13 गाड़ियां व 45 से 48 कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गोदाम की छत गिरने से आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही हैं। हालांकि गोदाम में आग लगने के बाद समय रहते कर्मचारी बाहर निकले में कामयाब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अभी कोई जान हानि नहीं हुई हैं।

आग लगने की सूचना मिली थी। दूसरे जिलों की गाड़ियों को बुलाया गया हैं। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग करीब तीन बजे गोदाम में लगी थी। जल्द आग पर काबू पा लिया जायेगा। आसपास के क्षेत्र में अलर्ट रहने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। -रामपाल, फायर अधिकारी, सोनीपत।

Tags:    

Similar News