इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर गोरी मेम ने पानीपत के विद्यार्थी से 2.09 करोड़ ठगे, क्रिप्टो करेंसी से धन कमाने का दिया लालच

अकुल ने बताया कि 14 जुलाई को इंस्टाग्राम पर आइलीन नामक विदेशी महिला से उसकी बातचीत हुई। दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। फोन पर बातचीत के दौरान महिला ने उसे क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट करने को कहा।;

Update: 2022-09-29 13:55 GMT

पानीपत। पानीपत के निकटवर्ती गांव महराना निवासी अकुल पुत्र नवीन से विदेशी महिला ने 2.09 करोड़ की ठगी कर ली। अकुल की विदेशी महिला से इंस्टाग्राम पर मित्रता हुई थी। विदेशी महिला ने अकुल को क्रिप्टो करेंसी में धन लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। वहीं अकुल की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने विदेशी महिला पर केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि पानीपत में अकुल के साथ सबसे बड़ी धनराशि की साइबर पर नगदी की ठगी की गई है। अकुल ने बताया कि 14 जुलाई 2022 को इंस्टाग्राम पर आइलीन नामक विदेशी महिला से उसकी बातचीत हुई। बातचीत करते हुए दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। फोन पर हुई बातचीत के दौरान महिला ने उसे क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट करने को कहा।

वहीं, इनवेस्टमेंट के लिए आइलीन ने अकुल को व्हाटसएप पर एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऐप स्टोर से कॉइनबेस एप डाउनलोड की। आइलीन ने उसे ऐप के इस्तेमाल के बारे में बताया। अकुल ने ऐप के जरिए 23 जुलाई 2022 को 8500 रुपए इनवेस्ट किए। जिसका उसे 8875 रुपए लाभ के रूप में मिले और यह नगदी उसके खाते में आ गई। अकुल ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को उसने 99852 रुपए का इनवेस्टमेंट किया। आइलीन के कहने पर उसने अलग-अलग बैंक खाते, पेटीएम अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसने करीब 1 करोड़ 22 लाख इनवेस्ट कर दिए।

उक्त इनवेस्ट की हुई राशि जब वह अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने लगा तो उसे 4 करोड़ 70 लाख रुपए की नगदी का लाभ दिखाया गया और साथ ही टैक्स पेय करने का नोटिस भेजा। उस टैक्स की रकम 1 करोड़ 30 लाख रुपए थी। इस एवज में उसने 86 लाख रुपए आइलीन के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद का गया कि जब तक पूरा टैक्स नहीं भरोगे, तब तक पैसा वापस नहीं मिलेगा। अकुल ने यह बात अपने पिता नवीन को बताई। नवीन बताया कि यह सब धोखा हुआ है और शिकायत पुलिस को दी गई। दूसरी ओर, पानीपत पुलिस प्रवक्ता अनिल ने बताया कि अकुल के साथ हुई करोडों की धोखाधडी के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News