मकान बेचने में धोखाधड़ी, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया साजिशन ठगी का केस

अंबाला छावनी में धोखाधड़ी से मकान बेचने का मामला सामने आया है। मामला गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचने के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।डिसेंट कॉलोनी के रोबिन सिंगला ने बताया कि वह केएन ज्वैलर्स पर नौकरी करता है।;

Update: 2022-12-11 01:37 GMT

अंबाला। अंबाला छावनी में धोखाधड़ी से मकान बेचने का मामला सामने आया है। मामला गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचने के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिसेंट कॉलोनी के रोबिन सिंगला ने बताया कि वह केएन ज्वैलर्स पर नौकरी करता है। यहां शक्ति कुमार बावा भी काम करता है। बताया कि उनकी 13-14 सालों से दोस्ती थी। नवंबर 2021 में शक्ति कुमार बावा ने उसकी सागर कुमार से मुलाकात कराई। सागर ने सस्ता और अच्छा मकान दिलाने का आश्वासन दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि नवंबर 2021 में ही सागर अपने राहुल गोयल को लेकर उसके घर पहुंचा। यहां दोनों ने गांव करधान में राहुल गोयल का मकान बेचने की बात कही। कहा था कि मकान की रजस्ट्रिी राहुल के नाम है और मकान पर किसी प्रकार का लोन नहीं है। जब उसने राहुल से मकान के डॉक्यूमेंट्स मांगे तो कहा कि रश्तिेदार के पास पड़े हैं। रोबिन सिंगला ने बताया कि उसने तीनों की बातों में आकर अपना एक प्लॉट बेचकर 9 दिसंबर 2021 को 5 लाख रुपए बयाना दिया। इस दौरान राहुल गोयल और सागर ने जल्द रजस्ट्रिी कराने की बात कही, लेकिन जब वह 17 जनवरी 2022 को अपनी बकाया पेमेंट लेकर रजस्ट्रिी कराने गया तो राहुल गोयल ने फोन उठाना बंद कर दिया।

यही नहीं, आरोपी सागर और शक्ति ने भी अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोपियों ने रजस्ट्रिी नहीं कराई।शिकायतकर्ता ने बताया कि सितंबर 2022 में बैंक कर्मचारी उसके घर आए और मकान पर लोन होने की बात कहने लगे। जब उसने बैंक से लोन की डिटेल मांगी तो पता चला कि मकान पर 12 लाख रुपए का लोन है। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने कहा कि वह जल्द ही बैंक पर कब्जा कर लेंगे। बताया कि अब आरोपी उससे मुलाकात भी नहीं कर रहे। महेश नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406,420 व 120-बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News