शराब लाने से मना करने पर दोस्त ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वारदात के बाद से आरोपित फरार है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।;

Update: 2022-09-10 13:12 GMT

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत

सेक्टर-27 शहर सोनीपत थाना क्षेत्र में शराब लाने से मना करना युवक को मंहगा पड़ा गया। मना करने के बाद युवक छत पर जाकर सो गया। उसी दौरान उसके साथी ने तेजधार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया। दर्द होने पर नींद से जागा। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव खीरी मुरैना मध्यप्रदेश हाल में जनता कॉलोनी निवासी रामलखन ने बताया कि वह पत्थर लगाने का काम करता है। उसके मामा के गांव का ओमप्रकाश भी साथ में रहता है। गत 7 सिंतबर को दोनों ने बैठकर शराब का सेवन किया। उसके बाद वह सोने चला गया। ओमप्रकाश उसके पास पहुंचा। उससे शराब लाने के लिए कहा। उसने शराब लाने से मना कर दिया। उसके बाद वह छत पर जाकर सो गया। ओमप्रकाश ने तेज हथियार से उसके गुप्तांग को काट दिया। जब उसे दर्द हुआ तो वह जागा। उसके बाद ओमप्रकाश वहां से फरार हो गए।

परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। जहां उसने अपना उपचार करवाया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वारदात के बाद से आरोपित फरार है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Tags:    

Similar News