चार राज्यों के लोगों के लिए खुशखबरी : पानीपत से डबवाली तक बनेगा फोरलेन हाईवे, इन जिलों से होकर गुजरेगा

यह हाईवे हरियाणा में पानीपत से शुरू होकर यह हाईवे पानीपत, करनाल, जींद, हिसार, फतेहबाद, सिरसा, हिसार जिलों के कस्बों असंध, सफीदो, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसनपुर, सरदूलगढ, रोडी, कालांवाली, डबवाली तक बनेगा।;

Update: 2023-01-09 08:36 GMT

पानीपत। पानीपत के रास्ते उत्तर प्रदेश का हरियाणा के अन्य जिलों समेत पंजाब व राजस्थान से सड़क मार्ग के माध्यम से सीधा जुडाव हो जाएगा। पानीपत से लेकर हरियाणा-पंजाब सीमा पर बसे डबवाली तक 300 किलोमीटर लंबा फोन लेन हाईवे बनने जा रहा है। यह हाईवे पानीपत, करनाल, जींद, हिसार, फतेहबाद, सिरसा जिलों में बनेगा। इस हाइवे के बनने से पानीपत का सिरसा से सीधा सड़क मार्ग बन जाएगा। वहीं इस हाईवे के बनने से सिरसा के लोगों की कनेक्टिविटी सीधा पानीपत और उससे आगे यूपी तक हो जाएगी, जबकि डबवाली के क्षेत्र से पंजाब व राजस्थान आवागमन आसान हो जाएगा। यह फोरलेन मार्ग हरियाणा के पूर्वी छोर को पश्चिम छोर से सीधा जोड़ेगा। इसके लिए 80 लाख रुपए स्वीकृत हुए है।

पानीपत-डबवाली हाईवे के बनने से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के निवासी सीधा व आसान आवागमन कर सकेंगे। स्मरणीय है कि डबवाली, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर हरियाणा के सिरसा जिले का अंतिम उपमंडल है। राजस्थान और पंजाब से पानीपत जाने के लिए कोई सीधा मार्ग नहीं था। यह हाईवे सिरसा जिला के गांव चौटाला तक बनना है। वहीं, चौटाला गांव से आगे राजस्थान के अन्य जिलों की कनेक्टिविटी शुरू हो जाती है। जबकि डबवाली से पंजाब के बठिंडा और श्रीमुक्तसर जिलों को कनेक्टिवटी शुरू होती है। यह हाईवे हरियाणा में पानीपत से शुरू होकर यह हाईवे पानीपत, करनाल, जींद, हिसार, फतेहबाद, सिरसा, हिसार जिलों के कस्बों असंध, सफीदो, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसनपुर, सरदूलगढ, रोडी, कालांवाली, डबवाली तक बनेगा।

टेक्सटाइल उद्योग को लाभ होगा

हरियाणा के कई जिलों में कपास की खेती होती है, जबकि पानीपत विश्व प्रसिद्ध टेक्सटाइल नगरी है। टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण में सूती धागे का प्रयोग होता है, वहीं कपास से सूती धागा बनता है। इधर, डबवाली-पानीपत हाईवे बनने से पानीपत के टेक्सटाइल उद्यमी धागे के निर्माण के लिए दक्षिणी हरियाणा के जिलों से कपास आसानी से मंगवा सकेंगे।

Tags:    

Similar News