गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से बागपत के लिए रवाना, सुबह छह बजकर 54 मिनट पर निकला काफिला, हनीप्रीत थी साथ
एक दिन पहले ही सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल की अनुमति दी है।;
रोहतक। सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) शनिवार सुबह 6: 54 पर सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी के बागपत स्थित आश्रम के लिए रवाना हो गया। उसके साथ हनीप्रीत भी मौजूद रही। एक दिन पहले ही सरकार ने गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल की अनुमति दी है।
राम रहीम को इससे पहले भी 7 फरवरी को 21 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 17 जून को 30 दिन पैरोल की अनुमति दी गई थी। इस दौरान में यूपी के बागपत स्थित आश्रम में ठहरा था। शुक्रवार को ही सरकार ने रामरहीम को पैरोल की अनुमति दी है।
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 2017 में यौन शोषण मामले में सीबीआई अदालत ने सजा सुनाई थी। तभी से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इसके अलावा उसे हत्याकांड मामले में भी उम्र कैद की सजा हुई थी। इससे पहले भी राम रहीम परौल लेकर यूपी, गुरुग्राम और दिल्ली जा चुका है।
सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पुलिस ले जाते हुए।