चढूनी बोले- बीरेंद्र सिंह छोटूराम के नाती हैं तो अपने सांसद बेटे से इस्तीफा दिलवाएं

चढूनी ने कहा कि बीरेंद्र सिंह कह रहे हैं कि वे मध्यस्थता करने को तैयार हैं और उन्होंने पत्र भी लिखा है। अगर वह इतने ही अच्छे हैं तो अपने भाजपा सांसद बेटे से इस्तीफा क्यों नहीं दिलवा देते।;

Update: 2021-03-21 14:28 GMT

हरिभूमि न्यूज : कैथल

एससी, बीसी संयुक्त किसान मोर्चा कैथल द्वारा बहुजन महापंचायत एवं सामाजिक लोक कार्रवाई सम्मेलन जवाहर पार्क में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी थे। चढूनी ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह कह रहे हैं कि वे मध्यस्थता करने को तैयार हैं और उन्होंने पत्र भी लिखा है। यह सब बिरेंद्र सिंह ड्रामा करते हैं। अगर वह इतने ही अच्छे हैं तो अपने भाजपा सांसद बेटे से इस्तीफा क्यों नहीं दिलवा देते। हम भी मान जाएंगे कि वो सर छोटू राम का नाती हैं। चढूनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बीरेंद्र अगर आज भी राजनीति छोड़कर किसानों के साथ आ जाएं तो बीजेपी को झुकना पड़ेगा।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसानों का आंदोलन नहीं है। यह आंदोलन किसान ने शुरु किया है। अब यह आंदोलन देश के हर जनमानस का आंदोलन है, क्योंकि इन तीन कृषि कानूनों का केवल किसानों को ही नुकसान नहीं है बल्कि देश के हर वर्ग को इन कृषि कानूनों का नुकसान है। जो अनाज खरीद कर खाते हैं, क्योंकि जब पूरे देश का भोजन चंद लोगों के खजाने में जाकर कैद हो जाएगा। गुरनाम सिंह ने कहा कि यह जो भारतीय जनता पार्टी के नेता है यह लोग कारपोरेट के दलाल हैं और आपके जिस संसद की बात कर रहे हैं इसके पास 10 सालों पहले क्या था और आज वह अरबपति है। यह लोग समाज की की सेवा नहीं कर रहे हैं केवल ड्रामा कर रहे हैं उन्होंने इस तरह से देश को बेचने पर लगा दिया।


Tags:    

Similar News