Gurugram : मकान दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी
राजेंद्रा पार्क थाना एरिया में मकान दिलाने के नाम पर डीलर ने एक महिला से साढ़े छह रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने महिला को ना ही मकान दिलाया और ना ही इकरारनामा की कॉपी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।;
Gurugram : राजेंद्रा पार्क थाना एरिया में मकान दिलाने के नाम पर डीलर ने एक महिला से साढ़े छह रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने महिला को ना ही मकान दिलाया और ना ही इकरारनामा की कॉपी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
राजेंद्रा पार्क के विष्णु गार्डन में रहने वाली रजनी अस्थाना ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके साथ दो ननद व बुजुर्ग सास भी रहती हैं। जिसके चलते उन्होंने मकान खरीदने के लिए ओएलएक्स पर कई मकान व प्लॉट देखे। उन्हें पता चला कि राजेंद्रा पार्क में ही रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर दीपक पांडे के पास भी बेचने के लिए कई मकान व प्लॉट हैं। जिसके बाद उन्होंने दीपक से संपर्क किया तो उसने उन्हें प्लॉट व मकान दिखाए। उन्हें द्वारका एक्सप्रेस वे के निकट एक मकान पसंद आया। जिसके बाद दीपक पांडे ने मकान की मालकिन पिंकी गोयल से उन्हें मिलवाया और उनके बीच मकान की कीमत तय हो गई। उसके बाद दीपक ने रजनी से इकरारनामा व बयाना के लिए सात बार में साढ़े छह लाख रुपए ले लिए। जबकि इसमें से दो लाख रुपए उन्होंने मकान मालकिन को दिए थे। इकरारनामा होने के बाद दीपक ने इकरारनामें की कॉपी बाद में देने को कहा।
इसके बाद वह उन्हें टालता रहा। रजनी ने हाउसिंग फाईनेंस लिमिटेड से लोन भी करवा लिया, जिसकी पहली ईएमआई भी कट गई। लेकिन इसके बावजूद दीपक ने मकान मालकिन से नहीं मिलवाया। इसके बाद उन्हें सेलर की ओर से एक लीगल नोटिस मिला। जिसमें कहा गया कि अगर दस दिन के दरमियान रजिस्ट्री नहीं कराई तो डील कैंसिल करने की बात कही गई। रजनी ने इस बाबत दीपक को बताया तो उसने कहा कि यह लीगल नोटिस कुछ भी नहीं है, ऐसा होता रहता है। वह सेलर से बात कर लेगा, सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद दीपक ने उनका फोन उठाना कम कर दिया और नया घर दिलाने का झांसा देने लगा। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया और रजनी का फोन नम्बर भी ब्लॉक कर दिया। दीपक पांडे के बारे में पता किया तो सामने आया कि वह लोगों से फ्रॉड करके पैसे लेकर भाग गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें - Sonipat : एक डंपिंग प्वाइंट से लाखों की आबादी परेशान, अदालत का खटखटाया दरवाजा