Hansi : नशे की लत ने घर किया बर्बाद, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

  • युवक ने नशे की लत के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
;

Update: 2023-08-18 14:32 GMT

Hansi : नशे की लत ने एक और घर को बर्बाद कर दिया। 36 वर्षीय एक नशेड़ी ने शुक्रवार अल सुबह अपने कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश व हाल भगतसिंह रोड़ पर किराए के मकान में रह रहे मंगल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के बड़े भाई रामधन उर्फ निम्मा के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश व हाल भगतसिंह रोड़ पर किराए के मकान में रह रहा मंगल नशे का आदी था और पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने शुक्रवार अल सुबह अपने कमरे में लगे पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई रामधन ने बताया कि मंगल पहले वह एक फैक्ट्री में काम करता था लेकिन नशे की लत के कारण उसे वहां से निकाल दिया गया। अब दिहाड़ी मजदूरी करके अपने नशे की पूर्ति कर रहा था लेकिन रोजाना दिहाड़ी नहीं मिलने व नशे की पूर्ति नहीं होने के चलते परेशान रहता था। मंगल अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया। मंगल का एक 8 वर्षीय बेटा दिव्यांग है। 

यह भी पढ़ें - Kaithal : इडी टीम ने चीका व्यापारी के 4 प्रतिष्ठानों पर मारे छापे


Tags:    

Similar News