हरियाणा भाजपा प्रभारी ने विधायकों से जानी उनके मन की बात
तावड़े ने किसान आंदोलन से प्रदेश में खड़े हुए राजनैतिक हालातों और सरकार में कामकाज को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी तावड़े ने विधायकों से कामकाज, संगठन, सरकार, योजनाओं, सियासी माहौल, किसान आंदोलन जैसे विषयों पर चर्चा की।;
हरियाणा भारतीय जनता पार्टी हरियाणा मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने चंडीगढ़ में पार्टी विधायकों के साथ में लंबी मंत्रणा की और सभी के मन की बात उनके इलाके के सियासी हालातों के बारे में बातचीत की। इस दौरान मुख्य फोकस संगठन और सरकार में तालमेल को लेकर रहा साथ ही विधायकों की ओर से अन्य विषयों को लेकर भी कईं तरह के सुझाव और फीडबैक दिया गया।
जानकारी अनुसार हरियाणा निवास चंडीगढ़ में इसकी शुरुआत हुई थी, जो देर मंगलवार देर शाम तक जारी रही। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद थे। विधायक ही नहीं पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ में भी प्रभारी ने लंबी चर्चा की है। तावड़े ने किसान आंदोलन से प्रदेश में खड़े हुए राजनैतिक हालातों और सरकार में कामकाज को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी तावड़े ने विधायकों से कामकाज, संगठन, सरकार, योजनाओं, सियासी माहौल, किसान आंदोलन जैसे विषयों पर चर्चा की। हरियाणा निवास में विनोद तावड़े ने एक दर्जन से ज्यादा विधायकों से अलग-अलग बातचीत की, इस दौरान केवल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ उनके साथ में मौजूद रहे। उन्होंने विधायकों को कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विधायकों के साथ बैठक से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और तावड़े के बीच भी लंबी मंत्रणा हुई। यहां पर बता दें कि तावड़े तीन दिनों के चंडीगढ़ प्रवास पर हैं, बताया गया है कि बुधवार को जिलाध्यक्षों के साथ अहम बैठक होगी। इसके बाद में प्रभारी तावड़े मुख्यमंत्री मनोहरलाल और सूबे के मंत्रियों के साथ विस्तार से लंबी चर्चा करेंगे। बुधवार रात को मुख्यमंत्री की ओर से डिनर कार्यक्रम भी तय किया गया है। किसान आंदोलन और मौजूदा राजनैतिक हालातों पर गहन चर्चा की। इसके अलावा सभी विधायकों से सरकार के कामकाज और उनके क्षेत्रों में लंबित योजनाओं और विधायकों से अफसरशाही के सिस्टम के बारे में भी फीडबैक लिया गया।
बताया गया है कि जिसमें कई विधायकों ने अफसरों की मनमानी और कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए है। प्रभारी सरकार और संगठन में सामंजस्य बनाने को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े अब गंभीरता के साथ में कदम उठा रहे हैं। वह अब लगातार सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल तथा सांगठनिक गतिविधियों को बढ़ाने में लगे हुए हैं। इस क्रम में एक दिन पहले पंचकूला में भी 11 जिलों के पदाधिकारियों से बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए गए थे।