हरियाणा कैबिनेट की बैठक 6 मई को, कई एजेंडों पर होगी चर्चा
बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी। अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे।;
हरियाणा कैबिनेट (Haryana Cabinet) की बैठक शुक्रवार 6 मई 2022 को दोपहर बाद 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में कई फैसले लिए जाने की संंभावना है।
बता दें कि इससे पहले पांच अप्रैल को मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें कई फैसले लिए गए थे।