Red Cross Awards के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का चयन

विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रास के कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि इस सम्मान के लिए आगामी 26 अक्टूबर को राजभवन चंडीगढ़ में विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है।;

Update: 2021-10-20 08:14 GMT

हरिभूमि न्यूज : महेंद्रगढ़

समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु इंडियन रेडक्रास सोसाइटी हरियाणा की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2019-20 व 2020-21 के लिए इंडियन रेडक्रास सोसायटी हरियाणा व सेंट जॉन एंबुलेंस की ओर से वर्ष 2019-20 के लिए विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रास शील्ड हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय और यूथ रेडक्रास अवार्ड विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. दिनेश चहल को प्रदान किया जाएगा।

विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा कि अवश्य ही यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। कुलपति ने कहा कि यह सम्मान हमारी जिम्मेदारी को भी बढ़ा रहा है और यकीनन हम और अधिक ऊर्जा व जिम्मेदारी के साथ इस दिशा में जारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रास के कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि इस सम्मान के लिए आगामी 26 अक्टूबर को राजभवन चंडीगढ़ में विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों के द्वारा जारी विभिन्न समाज उपयोगी प्रयासों का परिणाम है। डॉ. चहल ने कहा कि यह प्रयास निरंतर जारी है और इस सम्मान के प्राप्त होने से मनोबल और अधिक बढ़ गया है।

Tags:    

Similar News