Haryana Corona Update : हरियाणा में कोरोना के 385 केस मिले, इन जिलों ने बढा़ई चिंता
प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसाें की संख्या बढ़कर 1609 हो गई है। अकेले गुरुग्राम में 1165 केस सक्रिय हैं।;
हरियाणा में कोरोना ने दाेबारा फिर दस्तक दे दी है। एकदम से बढ़ते केसों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। शुक्रवार को प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 385 नए केस दर्ज किए। इनमें अकेले गुरुग्राम में 285 जबकि फरीदाबाद जिले में 83 केस मिले। इनके बाद सोनीपत में 8 केस सामने आए। दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ते केस के कारण प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी चिंतित हैं।
1609 हुए एक्टिव केस
हरियाणा में कोरोना के एक्टिव केसाें की संख्या बढ़कर 1609 हो गई है। अकेले गुरुग्राम में 1165 केस सक्रिय हैं। शुक्रवार 22 अप्रैल को गुरुग्राम में 285, फरीदाबाद में 83, सोनीपत में आठ, करनाल में एक, पंचकूला में एक, अंबाला में दो, रोहतक में दो, कुरुक्षेत्र में एक, जींद में एक और रेवाड़ी में एक केस मिला। अन्य जिलों में कोई केस सामने नहीं आया। शुक्रवार को 194 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए। प्रदेश में अब तक 10618 लोगाें की मौत हो चुकी है और रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत है।