हरियाणा के विधायकों की मौज : अब फ्लाइट में इकोनॉमी की जगह बिजनेस क्लास में करेंगे सफर
हरियाणा विधानसभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल की ओर से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया गया है। विधानसभा की ओर से रुल्स में संशोधन किया है।;
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने राज्य सरकार से विचार मंथन के बाद में विधायकों को एक अन्य तोहफा दे दिया है। अब हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास में चलने वाले विधायकों को बिजनेश क्लास की सुविधा प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में हरियाणा विधानसभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल की ओर से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया गया है। विधानसभा की ओर से रुल्स में संशोधन किया है। यह नियम एक अप्रैल 2022 से लागू हो गया है। हालांकि इस आशय के आदेश 13 जून को जारी किए गए हैं। पूर्व में वहीं जा सकते थे, जहां पर रेल की कनैक्टीविटी नहीं थी। लेकिन यह शर्त भी हटा दी गई है।
नार्वे से लौटे मंत्री मूलंचद शर्मा
प्रदेश के परिवहन और खनन मंत्री मूलंचद शर्मा नार्वे की एक सप्ताह की यात्रा कर लौट आए हैें। वहां पर अंतरराष्ट्रीय वाहन मेले में उन्होंने आधुनिक वाहनों को लेकर अध्ययन किया है। इनके साथ में विधायक नरेंद्र गुप्ता और मोहनलाल बडौली भी गए हुए थे। मंत्री का कहना है कि वहां पर वाहनों को लेकर काफी कुछ नई जानकारी मिली है, जिसको लेकर हम प्रदेश के अंदर कुछ नए कदम उठा सकते हैं।