Haryana Municipal Election : हरियाणा में जल्द हो सकते हैं निकाय चुनाव, तैयारियों में जुटी भाजपा, पढ़ें क्या बोले ओपी धनखड़

प्रदेश में 56 नगर पालिका और परिषदों के चुनाव होंगे, इसके इलावा 2 निगम फरीदाबाद और मानेश्वर और 2022 में गुरुग्राम निगम चुनाव होगा। धनखड़ ने उम्मीद जताई कि पंचायत चुनाव थोड़े समय बाद होंगे, पहले निकाय चुनाव होंगे।;

Update: 2021-11-24 14:02 GMT

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ( BJP State President Omprakash Dhankhad ) ने कहा कि हरियाणा सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। अनिल नागर के मामले में सरकार द्वारा जांच करना इसका परिणाम है, एचपीएससी मामले में जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक के बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में 56 नगर पालिका और परिषदों के चुनाव होंगे ( Haryana Civic Election ) इसके इलावा 2 निगम फरीदाबाद और मानेश्वर और 2022 में गुरुग्राम निगम चुनाव होगा। इन विषयों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। विकास के कार्यो, संगठनात्मक तैयारियां और किन चीजों को जोड़ना है उसको लेकर बैठक के दौरान चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक कार्यों का पुनः जायजा लिया जाएगा। भाजपा स्थानीय मुद्दों को लेकर लेकर चुनाव में उतरेगी, इसको लेकर सभी मेयर को भी बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव आयोग निकाय चुनाव का ऐलान करेगा, हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

धनखड़ ने उम्मीद जताई कि पंचायत चुनाव थोड़े समय बाद होंगे, पहले निकाय चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को वापस लेना चुनाव दृष्टि से नहीं देखना चाहिए, लेकिन इन कानूनों के लागू होने से सभी वर्गों को काफी फायदा पहुंचना था। एमएसपी इस देश में पुराना मुद्दा है, बहुत सारी फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। भावन्तर भरपाई भी की जाती है। जैसे-जैसे संसाधन बढ़ते हैa हर चीज़ जोड़ी जाती है। राज्य में जैसे ही संसाधन बढेंगे तो यह मुद्दा भी सुलझ जाएगा। हरियाणा मंत्री समूह की बैठक गुरुवार को बुलाई गई है। हरियाणा सचिवालय चौथे फ्लोर कमेटी हाल में होने वाली बैठक की अध्यक्षता सीएम करेंगे।

कृषि कानून वापिस होने पर बोले धनखड़

ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि देश के किसानों के हितों को लेकर सच्चे मन से काम कर रहे प्रधानमंत्री किसानों के भले के लिए कानून ( Farm Laws ) लेकर आए थे। अब किसानों द्वारा इनको लेकर विरोध जताया जा रहा है, तो देश के पीएम ने बड़ा दिल दिखाते हुए वापस ले लिया है। ओपी धनखड़ ने कहा कि बड़े मन से निर्णय लिया है, इसके बाद में हरियाणा पंजाब के आमजन को खुश होना चाहिए। धनखड़ ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यक्रम चल रहे हैं, पूर्व में भी जारी थे।

राज्य और केंद्र ने किसान आंदोलन को लेकर बेहद ही संयम से काम लिया है। आज भी भाजपा का कार्यकर्ता संयम से अपने काम में लगा रहा है। आंदोलन जारी रखने के सवाल पर ओपी धनखड़ ने कहा कभी भी किसी क्षेत्र के बातें पूरी नहीं होती और परिवार में भी ऐसा होता है, जितने साधन उपलब्ध होते हैं, परिवार, प्रदेश और देश मे चीजें खड़ी होती हैं। मर्यादा हमेशा संसाधनों की होती है, एमएसपी पर खरीद का मुद्दा नया नहीं है। हरियाणा तो पूरे देश में बेहतरीन उदाहरण है, जहां पर सबसे ज्यादा फसलों की खरीद एमएसपी पर होती है।


Tags:    

Similar News