हरियाणा स्टेट महिला हॉकी चैम्पियनशिप: हिसार ने सीनियर वर्ग में महेंद्रगढ़ को हराया, करनाल के हाथों जींद 4-0 से हारा
हरियाणा स्टेट महिला हॉकी चैम्पियनशिप में सभी टीमों ने जोरदार पसीना बहाया। हिसार ने सीनियर वर्ग में महेंद्रगढ़ को हराया।;
हिसार। हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर जारी 16वीं हरियाणा जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप और 34वीं हरियाणा स्टेट सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग के मैच में मेजबान हिसार ने एकतरफा मैच में महेंद्रगढ़ को विशाल स्कोर 12-0 से पराजित किया। महेंद्रगढ़ की टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। मैच के शुरू होते ही हिसार की खिलाड़ियों ने महेंद्रगढ़ पर अपना दबदबा बनाए रहा जो अंत तक जारी रहा।
हिसार की ओर से सिमरनजीत ने खेल शुरू होने के दूसरे मिनट में गोल करने हिसार का खाता खोला। इसके बाद भतेरी ने 6वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद हिसार की ओर से गोल करने का क्रम जारी रहा। तीसरा गोल 8वें मिनट में पिंकी द्वारा दागा गया। पूजा ने 11वें मिनट में चौथा गोल किया। पांचवां गोल भतेरी ने, छठा गोल मोनू ने, सातवां गोल सीवी ने किया।
हॉकी हिसार के महासचिव मनदीप मलिक के अनुसार हिसार के लिए आठवां गोल मुदिता ने ठोका। 9वां गोल सीमा ने, 10वां गोल अमनदीप ने, 11 वां गोल सिमरनजीत ने और अंतिम गोल मुदिता ने करने महेंद्रगढ़ के भाग्य को सील कर दिया।
चैम्पियनशिप का दूसरा मैच करनाल और जींद टीमों के बीच खेला गया जिसमें करनाल विजेता रही। करनाल ने जींद को 4-0 से पराजित किया। करनाल की तरफ से पहला गोल पूजा ने 7वें मिनट में किया। 17 मिनट बाद ही सिमरन ने दूसरा गोल कर दिया। इसके बाद पूजा ने 55वें मिनट में तीसरा गोल किया और अंतिम व चौथा गोल भी पूजा ने 58वें मिनट में किया।
जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के खेले गए एक मैच में मेजबान हिसार ने गुरुग्राम हो 15-0 से पराजित करके अगले चक्र में प्रवेश किया। मध्यांतर तक विजेता टीम 7-0 से। यह मैच भी एक तरफा रहा। हिसार ने शुरुआत में अपनी बढ़त बना ली थी जो अंतिम समय तक बरकरार रही