Haryana Weather : हरियाणा में कई दिन परिवर्तनशील रहेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

बुधवार को भी हरियाणा के कई जिलों में हल्की बरसात दर्ज की गई। साथ ही हवाएं भी चलने से मौसम सुहावना बना रहा, जिससे आमजन को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है।;

Update: 2022-08-24 16:42 GMT

Mausam Ki Jankari

बुधवार 24 अगस्त को हरियाणा के कई जिलों में हल्की बरसात दर्ज की गई। साथ ही हवाएं भी चलने से मौसम सुहावना बना रहा, जिससे आमजन को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है।  चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा अब सामान्य स्तिथि से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ होने से हरियाणा राज्य में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।

हरियाणा में मौसम 28 अगस्त तक आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होने की संभावना है, परंतु नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के उत्तरी जिलों ( पंचकूूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल और करनाल ) में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों ( महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद,हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी) में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

इस मानसून सीजन में हरियाणा में 322.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश के बराबर ही है। आमतौर पर हरियाणा में इस दौरान 321 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है। अभी तक हरियाणा में 9 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है जिनमें अंबाला, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, पंचकूला, रेवाड़ी, गुड़गांव, भिवानी और नूंह आदि शामिल हैं जबकि बाकी 13 जिलों में आज तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। 

Tags:    

Similar News