हरियाणा के पहलवान ने एक साथ रोकी 10 माेटरसाइकिल, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेहरू युवा केंद्र भिवानी खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने अपने 100 शक्ति प्रदर्शन अभियान के तहत गांव डूडीवाला में 31वां शक्ति प्रदर्शन किया।;

Update: 2022-04-17 07:15 GMT

हरिभूमि न्यूज : चरखी दादरी

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीबालाजी आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट डूडीवाला, किशनपुरा द्वारा गांव डूडीवाला में भगवान हनुमान के 21वें जागरण का आयोजन किया गया था। इस दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह द्वारा 31वां शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। शक्ति प्रदर्शन के दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह ने 10 चलती बाइकों को एक साथ अधिकत्तम समय के लिए रोककर अपने ही छह बाइक को रोकने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया तथा ओएमजी बुक ऑफ ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया।

ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने पहलवान बिजेंद्र सिंह का कार्यक्रम मुबई में लाइव देखा, जिसके बाद ओएमजी प्रतिनिधिमंडल ने बिजेंद्र सिंह को वर्ल्ड रिकॉर्ड का ऑनलाइन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र भिवानी खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने अपने 100 शक्ति प्रदर्शन अभियान के तहत गांव डूडीवाला में 31वां शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। जिसमें युवाओं की विशेष भागीदारी की आवश्यकता है। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है।


Tags:    

Similar News