Holika Dahan 2023 : 120 साल बाद पहली बार देश में 2 दिन होगा होलिका दहन, जानें- शुभ मुहूर्त
प्रसिद्ध ज्योतिषी व श्री श्याम मंदिर फतेहाबाद के पुजारी श्रीनिवास शास्त्री के अनुसार प्रदोष व्यापनी फाल्गुनी पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होकर 7 मार्च को सांय 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। अत: भारत में जहां सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट के बाद होगा, वहां होलिका दहन 6 मार्च को किया जाएगा तथा जहां सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट से पूर्व होगा, वहां होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा।;
Holika Dahan 2023 : 120 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत में होलिका दहन 2 दिन होगा। प्रदोष व्यापनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा 6 मार्च को प्रारंभ होकर 7 मार्च तक रहेगी। भारत में 6 मार्च को सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट के बाद होगा वहां होलिका दहन 6 मार्च को होगा। जहां सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट से पूर्व होगा, वहां होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। भारत सरकार का राष्ट्रीय पांचांग इसकी पुष्टि कर रहा है।
प्रसिद्ध ज्योतिषी व श्री श्याम मंदिर फतेहाबाद के पुजारी श्रीनिवास शास्त्री के अनुसार प्रदोष व्यापनी फाल्गुनी पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होकर 7 मार्च को सांय 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। अत: भारत में जहां सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट के बाद होगा, वहां होलिका दहन 6 मार्च को किया जाएगा तथा जहां सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट से पूर्व होगा, वहां होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा।
पंडित शास्त्री के अनुसार भारत सरकार का राष्ट्रीय पांचांग उज्जैन अक्षांश 23:11 तथा रेखांश 82:30 पर निर्मित होता है। इसी आधार पर भारत सरकार द्वारा व्रत-पर्वों का निर्णय किया जाता है। 7 मार्च को उक्त अक्षांश/रेखांश पर सूर्यास्त 6 बजकर 6 मिनट पर होगा जबकि पूर्णिमा तिथि सांय 6 बजकर 9 मिनट तक प्रदोष काल में व्याप्त होने के कारण भारत सरकार ने 7 मार्च को होलिका दहन व 8 मार्च को धूलण्डी का अवकाश घोषित किया है।
प्रदोष काल में पूर्णिमा का अभाव रहेगा
राजस्थान में 7 मार्च को सूर्यास्त के पूर्व ही पूर्णिमा समाप्त हो जाएगा, जिसमें प्रदोष काल में पूर्णिमा का अभाव रहेगा जबकि 6 मार्च को पूर्णिमा सम्पूर्ण प्रदोष काल में व्याप्त रहेगी। अत: राजस्थान में होलिका दहन 6 मार्च को तथा 7 मार्च को धूलण्डी/फाग मनाया जाएगा। राजस्थान सरकार ने भी 6 मार्च को होलिका दहन व 7 मार्च को फाग का अवकाश घोषित किया है।
इन राज्यों में 6 को दहन
राजस्थान, दिल्ली, दक्षिण हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश, आंधप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल सहित वह स्थान है जहां 7 मार्च को सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट के बाद होगा।
इन राज्यों में 7 को होगा होलिका दहन
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर हरियाणा, उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, असम सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश जहां 7 मार्च को सूर्यास्त 6 बजकर 9 मिनट से पूर्व होगा।