सूरजकुंड में जनउत्थान रैली : कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे भाजपा के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

सूरजकुंड इलाके में चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा का पहरा रहेगा, इसका इंतजाम भी राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस अफसरों के साथ में दो बैठकें कर कर दिया है। सीएम मनोहर लाल खुद भी अहम बैठक ले चुके हैं।;

Update: 2022-10-24 03:29 GMT

हरियाणा की धरती सूरजकुंड में दो दिनों के लिए आ रहे भाजपा के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद की धरती से हरियाणा के लिए सियासी संदेश देने का काम भी करेंगे। इसके लिए सूबे की मनोहर सरकार एक निशाने से कईं तीर चला रही है, क्योंकि फरीदाबाद पलवल में फिलहाल पंचायत चुनावों की आंचार संहिता भी नहीं है, साथ ही मनोहर लाल सरकार पार्ट टू के आठ साल पूर्ण होने जा रहे हैं। कुल मिलाकर सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा के सियासी दिग्गज पूरे हरियाणा के लिए संदेश देने का काम करेंगे। अर्थात इशारों ही इशारों में आदमपुर व ग्रामीण परिवेश में रहने वाली जनता को भी अपने दिल की बात कहने से नहीं चूकेंगे।

वहीं सूरजकुंड इलाके में चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा का पहरा रहेगा, इसका इंतजाम भी राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस अफसरों के साथ में दो बैठकें कर कर दिया है। सीएम मनोहर लाल खुद भी अहम बैठक ले चुके हैं।भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर सूरजकुंड में जनउत्थान रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के भाजपा अध्य़क्ष ओपी धनखड़ का कहना है किह 27 अक्टूबर को हम जन उत्थान रैली करने जा रहे हैं। जिसको केंद्रीय गृह मंत्री संबोधितह करेंगे। इस दौरान हरिया भाजपा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब और मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के अधिकांश मंत्री मौजूद रहेंगे। ओपी धनखड़ ने कहा कि फिलहाल हर मंडल में कार्यक्रम रखे हुए हैं, पूरे हरियाणा में 307 मंडल है। पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव के कारण हम बूथ तक नहीं जा रहे।

पार्टी की नजरें खास तौर पर गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास पर लगी हुई हैं। खुद गृह मंत्री अनिल विज फरीदाबाद सूरजकुंड की रैली की सुरक्षा के साथ -साथ दोनों दिनों की गतिविधियों पर नजर लगाए हुए है। वैसे, तो शाह के आगमन परर इसे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की रैली कहां जा रहा है, उसके बाद भी हरियाण सीएम सहित सारे सियासी दिग्गज यहां पर मौजूद रहेंगे। इसके संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के फरीदाबाद सूरजकुंड आ रहे हैं जहां पॉ वे देश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे। 27 व 28 अक्टूबर को दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में राज्यों के गृह मंत्रियों और गृह सचिव, डीजीपी सभी राज्यों से हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस के लिए अलग सत्रों में अलग विषयों पर चर्चा होगी। गृहमंत्री अमित शाह दोनों दिन सूरजकुंड में ही रहेंगे। वैसे, 16 राज्यों के गृह मंत्री संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री इसलिए यह आयोजन ज्यादा अहम हो जाता है। इनमें से 11 मुख्यमंत्री इस कॉन्फ्रेंस मेंं हिस्सा ले रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और दूसरे दिन सुबह अमित शाह सभी आगंतुकों के साथ योग के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कॉन्फ्रेंस में दो दिन बढ़ते साइबर अपराध और नशा तस्करों से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। इतना ही नहीं पीएफआई जैसे संगठन देशभर में पैर नहीं पसार सकें, इसका इंतजाम भी किया जा रहा है। इस बार सभी राज्यों द्वारा एक साथ इन पर कार्रवाई आपसी कोर्डिनेशन की निशानी है। गृहमंत्री इनके लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस की एक अलग से टास्क फोर्स का भी गठन करने की घोषणा कर सकते हैं। कॉन्फ्रेंस में जेल सुधार, महिला सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, होमगार्ड, सिविल डिफेंस विषयों पर लंबा चिंतन मंथन होगा।

Tags:    

Similar News