गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार शनिवार 11 मार्च को होगा आयोजित

गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।;

Update: 2023-03-07 16:38 GMT

अम्बाला : प्रदेश की जनता के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार दिनांक 11 मार्च को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार प्रात: 10 बजे आरंभ होगा और दोपहर केवल एक बजे तक चलेगा। जनता दरबार में दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज समस्याओं को सुन मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देते हैं। गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार दरबार का लोग बेशब्री से इंतजार करते हैं। लोगों में उनके प्रति यह विश्वास है कि गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद समाधान तक पहुंच जाएगा और उन्हें समस्या से निजात मिलेगी। इसी कारण उनका जनता दरबार काफी प्रचलित है।

Tags:    

Similar News