मानवता हुई शर्मसार : शव को रौंदते रहे वाहन, टुकड़ों में हुआ तब्दील
- मृतक की नहीं हो सकी पहचान, सैकड़ों वाहनों की चपेट में आया शव
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया
;
Sonipat : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य देखने को मिला। सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक के शव को वाहन चालक रौंदते रहे, जिससे शव अलग-अलग टुकड़ों में तबदील हो गया। राहगीर ने मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
गांव कुमासपुर निवासी कप्तान ने बताया कि वह गांव का चौकीदार है। 6 सिंतबर को वह जीटी रोड पर फ्लाई ओवर के पास सर्विस रोड पर बहालगढ़ की तरफ जा रहा था। फ्लाई ओवर के ऊपर दिल्ली की तरफ से पानीपत जाते समय कुचला हुआ शव मिला। शव पर कपड़े नहीं थे। सड़क मार्ग पर जगह-जगह मांस के टुकड़े व हड्डियां टुटी हुई पाई गई। इस संबंध में पुलिस को अवगत करवाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टूकड़ों को इक्ट्ठा करके नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां शव को शवगृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी एसआई सुखबीर ने बताया कि उन्होंने मृतक की पहचान के प्रयास किए। जानकारी मिली कि कई दिनों से युवक घुम रहा था। रात को नग्न अवस्था में सड़क पर घुम रहा था। वाहन चालक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।