Train From Hisar To Mumbai : अब मुंबई जाना हुआ आसान, समय भी लगेगा कम, रेलवे ने हिसार से चलाई यह ट्रेन

बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस रवाना हुई। यह ट्रेन 21 घंटे में हिसार से मुंबई की दूरी तय करेगी।;

Update: 2021-08-20 07:08 GMT

हिसार। रेलवे की तरफ से हिसार व आसपास के क्षेत्रों को बड़ी सौगात मिली है। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस रवाना हुई। यह ट्रेन 21 घंटे में हिसार से मुंबई की दूरी तय करेगी। इसका ठहराव सादलपुर, लोहारू, झुंझनु, सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर, रतलाम व बड़ोदरा में होगा।

यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन हिसार से मुंबई सेंट्रल के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और रविवार को मुंबई से रात 11 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। वहीं हर मंगलवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे हिसार से चलेगी। इससे पहले यह ट्रेन मुंबई-जयुपर के बीच चलती थी। बता दें कि हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने इसे जयपुर से वाया सीकर, लोहारू, हिसार तक के लिए विस्तारित करने को लेकर रेलमंत्री से आग्रह किया था, जिसके बाद रेलवे बोर्ड की तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी।

Tags:    

Similar News