अंतरराज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार : नशे की लत पूरी करने को हरियाणा और पंजाब में कर चुके कई चोरियां
आरोपियों की गिरफ्तारी से कैथल की 5 दुकानों से चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों द्वारा हरियाणा व पंजाब के करीब 8 जिलो में चोरी की वारदातो को देना कबूला गया है।;
हरिभूमि न्यूज. कैथल
रात को दुकानों से सामान व नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्जीय चोरी गिरोह का फंडाफोड़ करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने कुख्यात चोर गिरोह के पंजाब निवासी 4 सदस्य काबू किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से कैथल की 5 दुकानों से चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों द्वारा हरियाणा व पंजाब के करीब 8 जिलो में चोरी की वारदातो को देना कबूला गया है।
डीएसपी एईसी विवेक चौधरी ने बताया कि 27 अगस्त की रात थाना सिविल लाइन तथा थाना शहर अंतर्गत क्षेत्र में कई दुकानों से नकदी व अन्य सामान चोरी कर किया गया था। शुक्रवार को थाना प्रबंधक सिविल लाइन इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम ने करीब 31 वर्षीय आरोपी रमेश व करीब 32 वर्षीय आरोपी तीर्थ दोनों निवासी अजित नगर जिला फिरोजपुर पंजाब तथा करीब 32 वर्षीय आरोपी कर्मवीर निवासी मुल्तानी गेट फिरोजपुर पंजाब व करीब 32 वर्षीय आरोपी जोनी उर्फ राजु निवासी फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया।डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपर रोहतक, हिसार, नरवाना, भुन्ना फतेहाबाद, डीग मंडी, संगरुर, सिरसा व पंजाब सहित हरियाणा व पंजाब के करीब 8 जिलों में चोरी की वारदातो को अंजाम देना कबुला है।
नशे के आदी हैं आरोपी
आरोपी रात को दुकानों से चोरी करते थे। सभी स्मैक का नशा करने के आदी हैं, जो अपने नशे की लत पूरी करने के लिए दुकानों से चोरी करते थे। आरोपियों का एक साथी फरार चल रहा, जिसकी पहचान कर ली गई है।