चरखी दादरी : झोझू कलां का लाल सिक्किम सड़क हादसे में शहीद, गांव में पसरा मातम
अरविंद की शहादत की खबर लगने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर। अरविंद कुमार राजपूत राइफल्स में तैनात था।;
चरखी दादरी। दादरी जिला के गांव झोझू कलां का लाल अरविंद कुमार सिक्किम हादसे में शहीद हो गया। अरविंद की शहादत की खबर लगने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर। शुक्रवार देर रात परिजनों को अरविंद के शहीद होने का समाचार मिला तो घर में चीख-पुकार मच गई। अरविंद कुमार राजपूत राइफल्समें तैनात था।
शुक्रवार को सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया था। इस दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। बताता जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। हादसे में दादरी जिला के गांव झोझू कला का जवान शहीद हो गया।
अरविंद 15 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। मृतक अरविंद की पत्नी भी हरियाणा पुलिस में है। जो महिला थाना दादरी में तैनात है। अरविंद का 8 साल का एक बेटा है। जैसे ही अरविंद के शहीद होने का समाचार गांव में पहुंचा दो शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीद अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव होगा।