Jind : अमेरिका भेजने का झांसा देकर हड़पे 7 लाख

  • पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
  • 10 दिन होटल में रखा, फिर पीड़ित को भेज दिया वापस घर
;

Update: 2023-11-16 07:42 GMT

Jind : युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 10 दिन तक होटल में ठहरा कर सात लाख रुपए हड़प लिए। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव लोधर निवासी कृष्ण ने बताया कि उसके भांजे गांव डॉटरथ निवासी प्रदीप का अमेरिका के लिए वीजा लगवाया गया। इसके बाद रोहिणी दिल्ली निवासी राजेंद्र का फोन आया और उसने कहा कि प्रदीप का अमेरिका का वीजा लग गया है, जिसके लिए उसने 40 लाख रुपए की डिमांड की। आरोपित ने उसके भांजे प्रदीप को 20 मई 2022 को दिल्ली बुला लिया। वीजा दिखाकर पांच लाख रुपए अपने जानकार जालंधर निवासी संदीप के खाते में डलवा लिए। इसके बाद आरोपित ने डॉलर देने के लिए दो लाख रुपए और कैश ले लिया। आरोपित ने उसके भांजे को 10 दिन तक दिल्ली होटल में रखा। उसके सभी कागजात तथा वीजा अपने पास जमा करवा लिए। बावजूद इसके उसके भांजे प्रदीप को अमेरिका नहीं भेजा गया। जब उसने राशि के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर राजेंद्र तथा संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचाना थाना की जांच अधिकारी नीर कुमार ने बताया कि पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Rewari : शादी के 20 दिन बाद दुल्हन घर से फरार

Tags:    

Similar News