जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने किसानों की MSP की मांग को बताया जायज, कही यह बात

दिग्विजय ने कहा कि जजपा के संघर्षशील कार्यकर्ताओं के दम पर ही भविष्य में दुष्यंत चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।;

Update: 2021-11-25 11:52 GMT

हरिभूमि न्यूज : भिवानी

भिवानी पहुंचे जननायक जनता पार्टी ( Jjp ) नेता दिग्विजय चौटाला ने किसानों की एमएसपी ( Msp ) की मांगों को जायज बताया तथा कहा कि ये कार्य एक दिन में नहीं हो सकता, कमेटी बनने के बाद ही संभव है। इसके लिए किसान नेताओं से चर्चा के लिए कमेटी बनेगी, जिसमें ऐसा फैसला लिया जाए कि किसान को एमएसपी मिले और देश की अर्थव्यवस्था पर असर ना पड़े।

दिग्विजय ने कहा कि इसके अलावा किसान नेताओं के पास कोई फॉर्मूला है तो जेजेपी मोदी व अमित शाह तक उनकी बात पहुंचाने की मध्यस्था करने को तैयार हैं। दिग्विजय चौटाला वीरवार को देवीलाल सदन में जजपा के स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित होने वाली जन सरोकार दिवस रैली का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि जजपा के संघर्षशील कार्यकर्ताओं के दम पर ही भविष्य में दुष्यंत चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। बतों दें कि जजपा अभी प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

Tags:    

Similar News