Kaithal : ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख

गांव नंदकरण माजरा के युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 14 लाख 87 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।;

Update: 2023-08-22 16:11 GMT

Kaithal : गांव नंदकरण माजरा के युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 14 लाख 87 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

गांववासी प्रवेश ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि गांव किछाना निवासी राकेश उसके साथ रेता बजरी का काम करता था। 25 सितंबर 2022 को आरोपी उसके पास आया और उसे विदेश में जाने के लिए कहने लगा। इस बारे में आरोपी ने उसे किछाना निवासी जसविंद्र से मिलवाया। आरोपियों ने उसे व सौंगल निवासी सुमित को ऑस्ट्रेलिया में भेजने के नाम पर 36 लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने उनके पासपोर्ट ले लिए। उसने अलग-अलग समय में आरोपियों को 14 लाख 87 हजार रुपए दे दिए। आरोपियों ने उसका ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा दिखा दिया। बाद में उसे श्रीलंका भेज दिया। 19 दिन मौत से बदतर जिंदगी काटकर शिकायतकर्ता 28 फरवरी 2023 को बड़ी मुश्किलों का सामना कर भारत वापस आ गया। जब उसने यहां आकर आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया और कहा कि कुछ कानूनी कार्यवाही या शिकायत की तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Haryana : मानसून की बेरूखी से प्रदेश में उमस से बेहाल लोग

Tags:    

Similar News