Kaithal : पोल्ट्री फार्म में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की रेड
- खेतों में बने मुर्गी फार्म में चला रहे थे बिना लाइसेंस के पटाखा फैक्ट्री
- साढ़े तीन घंटे चली पुलिस की रेड, बरामद किया बारूद
;
Kaithal : गांव कलतारण में खेतों बने लक्षित पोल्ट्री फार्म में गैरकानूनी पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने रेड की। लक्षित पोल्ट्री फार्म के नाम बने इस पोल्ट्री फार्म में मुर्गे नहीं बल्कि अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। इस सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस द्वारा यहां छापेमारी की गई। छापेमरी के दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर तैयार तथा अधूरे पटाखे व तैयार करने के लिए लाया जा रहा बारूम बरामद किया है।
पुलिस की ये रेड साढे 3 घंटे से जायदा समय तक चली। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने अपने साथ फायर बिग्रेड के अधिकारी को भी लिया था। दीपावाली नजदीक आते ही पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस थाना से अधिकारी ने बताया कि ये मुर्गी फार्म कलतारण गांव के संजय का है। उसने इसे समशाद को किराए पर दे रखा था जो नाम से तो पोल्ट्री फार्म है लिेकन इसमें अवैध तरीके से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है।
दीपावली पर करना चाहते थे मोटी कमाई
गौरतलब है कि कुछ समय से सरकार द्वारा विस्फोटक सामग्री के अवैध निर्माण व बिक्री पर शिकंजा कसा है। यही कारण है कि ये इस प्रकार से गैर कानूनी तरीके से विस्फोटकर सामग्री तैयार कर रहे थे ताकि दीपावली पर्व पर इससे मोटी कमाई की जा सके। क्योडक चौकी इंचार्ज एसआई धनपति ने बताया कि सूत्रों से पता चला था कि कुलातरण गांव मंे कोई विस्फोटक पदार्थ बनाया जा रहा है। वहां से मौके से कच्ची सामग्री, तैयार पटाखे आदि बरामद हुए हैं। नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें - Palwal : लद्दाख में शहीद हुए मनमोहन का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार