Kaithal : आरकेएसडी कॉलेज में दो गुट भिड़े, लाठी व चाकूओं से किया हमला
आरकेएसडी कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े (The Fights) में एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर लाठी व चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।;
Kaithal : आरकेएसडी कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े (The Fights) में एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर लाठी व चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस (Police) मामले में छानबीन कर रही है।
गांव प्योदा निवासी संजू ने बताया कि वह आरकेएसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता है। प्योदा का ही रजत उसके साथ पढ़ता है। 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे वह कैंटीन में था। उसके साथ-साथ संजू व रजत भी थे। उस समय रजत के साथ एक लड़के का कंधा भिड़ गया और कहासुनी हो गई। उसके कारण हरिपुरा निवासी संदीप ने रजत को थप्पड़ मारे। वह रजत को छुड़वाने लगा और उसे कॉलेज से बाहर ले गया। मेन गेट से बाहर उनके दोस्त अरुण, प्रिंस, शुभम, युवराज आ गए। वे सभी पिहोवा चौक की तरफ आ रहे थे।
उसी समय अचानक पीछे से आकर संदीप, अजय, जुंडी, जस्सी और अमन ने उन पर लाठी व चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने शुभम व युवराज को चाकू मारे और उसके सिर में लठ मारा। प्रिंस व अरुण को भी लाठियों से पीटा। आरोपियों ने उन्हें घेरकर पीटा। बाद में लोगों को आता देख आरोपी मौके से हथियारों सहित भाग गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। युवराज को ज्यादा चोटें लगने के कारण कल्पना चावला अस्पताल करनाल रैफर किया गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - Fatehabad : परेड के दौरान एएसआई को आया चक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम