कलयुगी बाप ने सोलह वर्षीय सगी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराया केस

पुलिस महिला की शिकायत पर उसके आरोपित पति के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपित अभी फरार है।;

Update: 2022-01-15 11:42 GMT

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

महिला ने अपने पति पर सोलह वर्षीय सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला की शिकायत पर उसके आरोपित पति के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपित अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की है। जो की नौवीं कक्षा में पढ़ती है। गत 14 जनवरी को सुबह के वक्त वह अपने काम पर गई थी। घर पर उसका पति तथा उसकी लड़की थी। जब देर शाम वह काम से लौटी तो उसने दरवाजा खटखटाया। उसी समय उसका पति दरवाजा खोल कर घर से भाग गया। इस दौरान उसकी लड़की उसे देख कर रोने लगी। जब उसने अपनी लड़की को रोने का कारण पूछा तो उसकी लड़की ने बताया कि उसके पिता ने दोपहर में उसके साथ गलत काम किया है। जब वह बाहर शोर मचाने लगी तो उसके पिता ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि उसका पिता उस पर पहले से ही गलत नजर रखता था। मगर वह उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही।

पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। वहीं मामले की जांच कर रहे थाना शहर प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है और आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News