Karnal : गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, मौत

भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। डीजे के शोर में लोगों को युवक के डूबने का पता तक नहीं चला। जब तक पता चला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।;

Update: 2023-09-29 10:04 GMT

Karnal : भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। डीजे के शोर में लोगों को युवक के डूबने का पता तक नहीं चला। जब तक पता चला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाहर निकालने के बाद डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

जानकारी के अनुसार भारी संख्या में श्रद्धालु गणेश की प्रतिमा को पश्चिम यमुना नहर में विसर्जन के लिए लेकर गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे बजा कर शोभा यात्रा निकाली और नहर में विसर्जन के दौरान भी ढोल व डी.जे बजाए गए। इस दौरान जब मूर्ति विसर्जित की गई, तो श्रद्धालु भी नहर में डूबकी लगाने लगे। तभी उचानी निवासी 16 वर्षीय आशीष नहर में डूब गया। डी.जी की आवाज में किसी को पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब पता चला, तो युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया।

पांव फिसलने से डूबा युवक

सदर थाना प्रभारी अजेब सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय आशीष का पांव फिसल गया, जिस कारण वह नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिय। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

यह भी पढ़ें - Jind : इनेलो व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जैन ने पद से दिया इस्तीफा


Tags:    

Similar News