'हरियाणा को जानो' प्रतियोगिता : विद्यार्थियों को महज 40 मिनट में हल करने होंगे 50 प्रश्न
यह प्रतियोगिता हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी। स्कूल अपनी सुविधा अनुसार यह परीक्षा करवा सकेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या एवं पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र राह संस्था की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे।;
Mahendragarh News : सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए अगस्त में 'हरियाणा को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 12 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
हरियाणा को जानो प्रतियोगिता प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी। स्कूल अपनी सुविधा अनुसार यह परीक्षा करवा सकेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या एवं पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र राह संस्था की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। उनके अनुसार यह प्रतियोगिता ओएमआर आंसवर पैटर्न पर होगी। जिसमें विद्यार्थियों को ओएमआर सीट भरने के लिए अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर 40 मिनट में हल करने होंगे। इसके अलावा ओएमआर भरने लिए विद्यार्थियों को अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
कक्षा तीन से पांच का विषय
जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिह्न, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, हरियाणा के लोक नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा इससे संबंधित सम्मान राशि व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय।
कक्षा छठी से आठवीं के विषय
हरियाणवीं शब्दों के अर्थ, हरियाणवी मुहावरों के अर्थ, हरियाणवी लोकोक्तियों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओंं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारम्परिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, सड़क एवं राज्य परिवहन, विधानसभा और विधायक, विधानसभा का प्रारुप, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री, हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर, पर्वतारोहण में हरियाणा का योगदान, व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय।
कक्षा नौवीं व दसवीं के विषय
राज्य के प्रतीक चिह्न, एक नजर में हरियाणा, हरियाणा जिला के वर्तमान एवं पूर्व मानचित्र, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य, प्राचीन सभ्यताएं, हरियाणा के ऐतिहासिक टीले, हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी मुहावरों के अर्थ, हरियाणवी लोकोक्तियों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारम्परिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, प्रदेश की जलवायु, पर्वतारोहण में हरियाणा का योगदान, व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय।
कक्षा ग्याहरवीं व बारहवीं के विषय
पारम्परिक आभूषण, सांग, सांगी एवं उनके गुरु, वास्तुकला, मूर्तिकला, चित्रकला, प्रदेश के रीति-रिवाज, प्रदेश की जलवायु, औसत वार्षिक जलवायु, औसत तापमान, औसत वार्षिक वर्षा, मिट्टी के प्रकार, सिंचाई व्यवस्था, प्रमुख नहरें, सड़क एवं राज्य परिवहन, हरियाणा में रेल परिवहन, हरियाणा में मेट्रो, विधानसभा और विधायक, विधानसभा का प्रारुप, संसद के सदनों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री, प्रशासनिक व्यवस्था हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थल, ऋषि मुनियों से संबंधित स्थल, हरियाणा के संग्रहालय, प्रमुख उद्योग एवं उत्पादक क्षेत्र (संक्षिप्त), हरियाणा में चीनी मिल, खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (संक्षिप्त), सैन्य एवं अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सम्मान राशि, देश के संदर्भ में हरियाणा, प्रदेश में प्रथम महिलाएं, प्रदेश में प्रथम पुरुष, हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर, पर्वतारोहण में हरियाणा का योगदान, व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय।