कुमारी शैलजा बोलीं, राहुल गांधी सच्चाई की लड़ रहे लड़ाई, पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने पर कहा कि राहुल गांधी हमेशा सच के लिए लड़ते रहे और उनकी यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है।;

Update: 2023-03-23 11:32 GMT

चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने पर कहा कि राहुल गांधी हमेशा सच के लिए लड़ते रहे और उनकी यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है। राहुल गांधी सदैव सत्य के साथ खड़े रहे हैं। उनकी सच्चाई के लिए लड़ाई न रुकी है और न रुकेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन में देश बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। देश के संविधान पर सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। देश के लोकतंत्र को कुचलने की साजिशें रची जा रही हैं, संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते 9 वर्षों में सरकार के दमनकारी शासनकाल में राहुल गांधी ने जनता की आवाज को जिस प्रखरता से उठाया, वो अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव निर्भिकता से शोषित, वंचित वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ी है और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, मगर वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। उनकी सच्चाई के लिए लड़ाई न रुकी है और न रुकेगी। सत्य परेशान हो सकता है, मगर पराजित नहीं।

Tags:    

Similar News