आयुष विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जाएंगे सूर्य नमस्कार के 100 कार्यक्रम

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जीएचडी चनारथल के राजकीय विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का अभ्यास किया गया।;

Update: 2023-01-20 11:32 GMT

कुरुक्षेत्र: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महानिदेशक आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान के मार्गदर्शन में 75 लाख सूर्य नमस्कार के अवसर पर आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जीएचडी चनारथल के राजकीय विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का अभ्यास किया गया। इसके साथ साथ होम्योपैथिक शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें भारी मात्रा में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने बताया कि जिले भर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 15 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने सूर्य नमस्कार करने से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सूर्य नमस्कार से हृदय, यकृत, पेट, आंत, गला व शरीर के सभी अंगों के लिए बहुत से लाभ हैं। सूर्य नमस्कार करने से मनुष्य शारीरिक रोगों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते है। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पतंजलि योग समिति एवं अन्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभाग एवं परिवार के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग किया जा रहा है तथा अपने-अपने घर पर एवं अपने आस-पास किसी खुले स्थान पर ऑनलाइन सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रत्येक प्रतियोगी को अपना चित्र योग आयोग हरियाणा की वेबसाइट 75 लाख सूर्य नमस्कार पर अपलोड किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी सेल्फी विद सूर्य नमस्कार आसन के नाम से अपलोड करें और आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए आयुष विभाग कुरुक्षेत्र के द्वारा 75 लाख सूर्य नमस्कार में हिस्सेदारी हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।

जिला कुरुक्षेत्र की सभी योगशालाओं/व्यायामशाओं, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों आदि में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा लोगों को जड़ी-बूटियों एवं घरेलू चिकित्सा की उपयोगिता बारे भी जानकारी दी जा रही है। जीएचडी चनारथल के राजकीय विद्यालय में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में गांव चनारथल से सरपंच जसविन्द्र कौर, ब्लॉक समिति मेंबर अमन कुमार, प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र, आयुष विभाग से डा. रितू, अनिता व डिम्पल रानी, वीरेन्द्र कुमार योग सहायकों द्वारा सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़े एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा 75 लाख सूर्य नमस्कार में हिस्सेदारी हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News