Kurukshetra : एचएसजीएमसी एडहॉक कमेटी के भूपिंदर सिंह बने प्रधान, रमणीक मान बने महासचिव

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन एडहॉक कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य रमणीक सिंह मान को महासचिव का जिम्मा सौंपा गया।;

Update: 2023-09-07 13:55 GMT

Kurukshetra : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन एडहॉक कमेटी विवाद के बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया। कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य रमणीक सिंह मान को महासचिव का जिम्मा सौंपा गया।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन एडहॉक कमेटी के दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी 8 सितंबर को गुरुद्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र में अरदास कर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से दोनों नियुक्तियां चुनाव होने तक की हैं। नई नियुक्ति मिलने के बाद भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि वे शुक्रवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में पहुंचेंगे, जहां पहले गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर शुकराना करेंगे और अरदास के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी सदस्यों को साथ लेकर बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Jind : ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या, खेतों में मिला शव

Tags:    

Similar News