Kurukshetra : जिले में बनेगा प्रदेश का पहला सिख संग्रहालय व धरोहर केंद्र

राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर प्रदेश का पहला सिख संग्रहालय और धरोहर केन्द्र बनाने की परियोजना को हरी झंडी दे दी है। यह सिख संग्रहालय छठी पातशाही गुरुद्वारा के साथ थीम पार्क में 3 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा।;

Update: 2023-10-20 12:44 GMT

Kurukshetra :  राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर प्रदेश का पहला सिख संग्रहालय और धरोहर केन्द्र बनाने की परियोजना को हरी झंडी दे दी है। यह सिख संग्रहालय छठी पातशाही गुरुद्वारा के साथ थीम पार्क में 3 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इस जमीन को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने हरियाणा पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर सिखों के 7 गुरुओं ने अपने चरण रखे और इस भूमि को पवित्र किया।

हरियाणा प्रदेश के सिख समुदाय की लम्बे अरसे से बहुत बड़ी मांग रही है कि कुरुक्षेत्र की धरा पर सिख संग्रहालय का निर्माण किया जाए। प्रदेश सरकार ने लाखों सिखों की मांग को पूरा करते हुए कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 3 एकड़ भूमि पर भव्य, सुंदर, ऐतिहासिक और यादगार सिख संग्रहालय और धरोहर केन्द्र बनाने की योजना को स्वीकृति दी है। यह भूमि केडीबी की तरफ से हरियाणा पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग को 99 साल के पट्टे पर सौंपी है, इस भूमि का स्वामित्व केडीबी के पास ही रहेगा। इस संग्रहालय में सिख गुरुओं के इतिहास को संजोया जाएगा। इससे युवा पीढ़ी को सिख गुरुओं के इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। इस संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर और अधिक विकसित होगा व देश विदेश के सिख श्रद्धालु इस संग्रहालय को देखने के लिए पहुंचेंगे। यह परियोजना एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इस पर करोड़ों रुपए का बजट भी खर्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Jind : 40 जगहों पर खुद एसडीएम ने पहुंचकर खेतों में जल रहे फसल अवशेषों को बुझाया

Tags:    

Similar News