कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हाॅकी खिलाड़ियों के लिए बनेगा विश्व स्तरीय सिंथेटिक ग्राउंड

विश्व स्तरीय सिंथेटिक हाकी खेल मैदान के लिए युवा एवं खेल मंत्रालय ने 5.50 करोड़ की ग्रांट व बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस हॉल के लिए 4.50 करोड़ रुपये की ग्रांट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को जारी की है।;

Update: 2020-10-27 12:08 GMT

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय(Kurukshetra University) को खेलो इंडिया स्कीम के तहत युवा एवं खेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है जिसके तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हाकी खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय हाकी मैदान का निर्माण व बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस हॉल का निर्माण किया जाएगा। विश्व स्तरीय सिंथेटिक हाकी खेल मैदान के लिए युवा एवं खेल मंत्रालय ने 5.50 करोड़ की ग्रांट व बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस हॉल के लिए 4.50 करोड़ रुपये की ग्रांट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को जारी की है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी। कुलपति ने कहा कि खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपना एक विशेष स्थान है। लगभग पिछले 10 वर्षों से खिलाड़ियों की मांग को युवा एवं खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कीम के तहत पूरा किया है। इंन सभी खेल सुविधाओं के मिलने से विश्वविद्यालय के खिलाडि़यों में उत्साह व जोश का संचार हुआ है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पुरस्कार जीतकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। कुवि कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों की सुविधाओं व खेल स्तर बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रयास करता रहेगा।

खेल विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि सिंथेटिक हाकी खेल मैदान व बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस हॉल के लिए खेलो इंडिया स्कीम के तहत् मिली ग्रांट का अप्रूवल का पत्र प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि हाकी सिंथेटिक ट्रैक का 7.40 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया था जिसमें 5.50 करोड़ ग्रांट प्राप्त हुई है। बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस मैदान के लिए 13 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया था जिसमें 4.50 करोड़ रुपये की ग्रांट प्राप्त हुई है। इस बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस मैदान में बास्केटबॉल, हैंडबाल, वालीबाल, जिम्नास्टिक, रेसलिंग, जूडो, नेटबाल आदि खेलों के की विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इस ग्रांट के मिलने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने स्तर पर कोई भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवा सकता है। 

Tags:    

Similar News