प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।;

Update: 2023-01-07 11:02 GMT

यमुनानगर। गांव करेहड़ा के पास प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले प्रवासी मजदूर ने अपने क्वार्टर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाला के जिला उत्तर दीनाजपुर के गांव बालीजलू निवासी सुबल ने बताया कि उसका छोटा भाई 20 वर्षीय विजय करीब छह माह पहले काम के लिए यमुनानगर में आया था। वह अरिहंत प्लाईवुड फैक्टरी करेहड़ा में काम करता था। वह बहुत ज्यादा शराब पीता और लड़ाई झगड़ा करता था। इसलिए वह अलग क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार रात क्वार्टर के पास रहने वाले दूसरे मजदूर काम से लौटे तो उन्होंने विजय का शव फंदे पर लटका देखा। तभी वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए।

Tags:    

Similar News