हरियाणा में बड़े स्तर पर IAS और HCS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

करनाल में वीडियो वायरल होने के बाद चर्चित एसडीएम आयुष सिन्हा को वहां से हटाकर अतिरिक्त सचिव हरियाणा सिटीजन रिसर्च इंफॉर्मेशन विभाग क्रीड मे लगा दिया गया है।;

Update: 2021-09-01 14:53 GMT

चंडीगढ़। आखिरकार हरियाणा सरकार ने कई दिनों से प्रतीक्षित 20 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी सूची में जहां करनाल में वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए आयुष सिन्हा को बदल कर अब अतिरिक्त सचिव हरियाणा सरकार सिटीजन रिसोर्सेज इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट में लगा दिया गया है।

इसी प्रकार चंडीगढ़ में गृह सचिव डेपुटेशन पर गए अरुण कुमार गुप्ता हरियाणा वापसी आ गए हैं जिनको आते ही राज्य की मनोहर सरकार ने अहम महकमा हरियाणा शहरी निकाय विभाग के साथ-साथ कौशल विकास और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग का प्रमुख तैनात किया है। इसके अलावा हरियाणा में उच्च शिक्षा विभाग की कमान संभाल रहे महानिदेशक विजय सिंह दहिया के स्थान पर अब यह कमान चंद्रशेखर खरे के हाथ में होगी। दहिया को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में चंद्रशेखर खरे के स्थान पर तैनात किया गया है। अभी तक हरियाणा में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग की बतौर डीजी कमान संभाल रही रेणु फूलिया अब अंबाला की मंडलायुक्त होंगी।

हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री अनिल विज के विभाग में तैनात अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन रॉय को भी बदल कर हरियाणा वन विभाग और पर्यावरण विभाग की कमान दे दी गई है। एसएन रॉय को रोहतक में बिल्डिंग गिराने के मामले को लेकर हुए विवाद के कारण महकमे से विदा किया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजस्व धनवंतरी अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर हरियाणा श्रम विभाग की कमान संभालेंगे। जी अनुपमा को मुख्य प्रशासक ट्रेड फेयर अथॉरिटी हरियाणा नई दिल्ली और प्रमुख सचिव हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात किया गया है। उनके पास में नोडल ऑफिसर गीता महोत्सव की भी जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार से रमन सिंह ढिल्लों अब भिवानी के उपायुक्त होंगे अब से पहले वे निदेशक हरियाणा गवर्नेंस रिफॉर्म्स अथॉरिटी और कनफेड के एमडी के तौर पर काम काज संभाले हुए थे। करनाल में वीडियो वायरल होने के बाद चर्चित एसडीएम आयुष सिन्हा को वहां से हटाकर अतिरिक्त सचिव हरियाणा सिटीजन रिसर्च इंफॉर्मेशन विभाग क्रीड मे लगा दिया गया है।


Tags:    

Similar News